गम्हरिया : गुरुवार 4 अप्रैल को केरला पब्लिक स्कूल के निकट, दुपहिया रिपेयर करने वाले गैराज के पास से एक चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गम्हरिया की पुलिस टीम ने पकड़ा है।
जानकारी देते हुए गैराज के मैकेनिक ने बताया कि एक व्यक्ति बाइक रिपेयर करवाने आया था। थोड़ी देर के बाद वह मौके से दूसरी ओर चला गया उसके बाद पुलिस की टीम गैराज पहुंची एवं गाड़ी संख्या JH05AN3802 को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति का नाम अभिषेक सिंह बताया गया है, जिसके पिता का नाम रंजीत सिंह बताया गया है और वह पूर्वी सिंहभूम में कही का रहने वाला बताया गया है।
