चाईबासा : रामनवमी को लेकर रविवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल केजगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय जगन्नाथपुर व जेंतगढ़ क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ने दर्जनों सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया तथा जुलूस के रास्ते का मुआयना किया।
फ्लैग मार्च जैंतगढ़ नया बाजार महावीर मंदिर से निकल कर झंडा चौक, बेहरा साही, बाबू सही, हाट टांड़ होते जैंतगढ़ महावीर मंदिर पंडाल पहुंचे। वहीं कमिटी के अध्यक्ष शंभु से मिलकर जरूरी हिदायत दी गई। सभी कार्यक्रम शांति और सौहार्द पूर्ण बतावरण में मानने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन मिंज, जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा, अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, एएएसआई अजय सिंह एवं भारी संख्या में सी आर पी एफ जवान इस फ्लैग मार्च में शामिल थे।इसके बाद जगन्नाथपुर शहरी क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च किया गया।


