दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुगम एवं समावेशी निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने है : उपायुक्त


चाईबासा : समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में DMCAE कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुगम एवं समावेशी निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने है। जिला उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र पर आवागमन हेतु परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।


मतदान केंद्र पर Volunteer, मूलभूत सुविधाएं RAMP, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक मुहैया करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित सभी PWD बूथ में आवश्यकता अनुसार आकलन करते हुए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित PWD बूथ में आवश्यकता का आकलन करते हुए वॉलिंटियर्स नामित करते हुए नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित कर उपलब्ध करेंगे। 


कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि सभी PWD बूथ पर RAMP / पेयजल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उप निर्वाचन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए ERO net deta के अनुसार मतदान केंद्रवार pwd voters के लिए क्लस्टर तैयार किया जाए साथ ही व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक भी उपलब्ध किया जाए।


बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post