गम्हरिया : गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास रामनवमी के विभिन्न अखाड़ों के द्वारा कई तरह के प्रदर्शन किए गए जहां खिलाड़ियों का जत्था छोटा गम्हरिया की ओर बढ़ता चला गया। इस बीच लाखों की संख्या में दर्शक सड़क पर मौजूद देखे गए। जहां मौसम की गर्मी अपने तापमान में दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ती ही जा रही थी, वैसे में अखाड़े के खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए शिविरों में ठंडा पानी शरबत चने एवं हलवे की व्यवस्था करने वाले बजरंगी सेना का शिविर सबके लिए राहत की सांस ला रहा था।
जानकारी देते हुए दर्शकों ने बताया सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ बजरंगी सेना के शिविर के बाहर मौजूद थी। जहां समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह उर्फ बाबू अपने पूरे परिवार एवं टीम मेंबरों के साथ अपनी सेवा देते नजर आ रहे थे।
वहीं उन्होंने बताया कि यह बीते कई वर्षों से वह हर रामनवमी के जुलूस के दिन आयोजन करते आ रहे हैं। यह उनका बहुत बड़ा सौभाग्य है कि वे लोगों को एवं भगवान श्री राम के नाम पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को थोड़ी सी राहत देने में सक्षम हो रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया है कि वह भविष्य में भी अपनी सेवा देते रहेंगे।
