गम्हरिया कांड्रा मुख्य मार्ग पर ऑटो पलटा बाल बाल बचा चालक पहुंचाया गया अस्पताल


गम्हरिया : गम्हरिया कांड्रा मुख्य मार्ग पर एक जोरदार सड़क हादसा हुआ है जिसमें गम्हरिया से कांड्रा की ओर जाने के क्रम में ऑटो संख्याJH 05DJ 9461 सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी उस समय नहीं आ रही थी। जिससे ऑटो चालक की जान बाल बाल बच गई, वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घायल ऑटो चालक को रेस्क्यू किया गया एवं पलटे हुए ऑटो को काफी मशक्कत के बाद सीधा खड़ा किया गया और सड़क के किनारे लगाया गया।

घायल चालक ने बताया कि ऑटो का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया जिस कारण यह हादसा हुआ है, वहीं उसे स्थानीय लोगों की मदद से उचित इलाज के लिए निकट के अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो ऑटो चालक को गंभीर चोटें नहीं लगी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post