राजकीय "चैत्र पर्व" छऊ महोत्सव को लेकर सरायकेला में प्रशासन हुआ सक्रिय, कार्यक्रम को सफल करने के लिए 13 प्रकार की समितियां गठित


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : राजकीय "चैत्र पर्व" छऊ महोत्सव को लेकर सरायकेला में प्रशासन सक्रिय हुआ। कार्यक्रम 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा। सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने मीडिया को बताया कि राजकीय छऊ महोत्सव का कार्यक्रम 7 अप्रैल से प्रारंभ होते हुए 14 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी।

कार्यक्रम को सफल करने के लिए 13 प्रकार की समितियां गठित की गई है। हर समिति को अलग-अलग दायित्व दिया गया है। धार्मिक कृतियों से परिपूर्ण इस उत्सव के संबंध में एसडीओ ने बताया कि 7 अप्रैल को भैरव पीठ स्थली में भैरव देव(जगत नर्तक) की पूजा अर्चना होगी। 

8 अप्रैल को शुभघट, 9 अप्रैल को झुमकेश्वरी देवी की पूजा अर्चना, 10 अप्रैल को यात्राघट, 11 अप्रैल को वृंदावनी, 12 अप्रैल को गरियाभार एवं 13 अप्रैल को कालिकाघट या कामनाघट का रस्म पूरी होनी है। 11 से 13 अप्रैल तक रंगमंच में छऊ नृत्य का कार्यक्रम होनी है। छऊ महोत्सव का उद्घाटन कोल्हान आयुक्त के करकमलों से होगी। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग समुचित सहयोग प्रदान करें। ताकि राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव ठीक से निर्वाहन हो सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post