मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का जाना तय...

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इशारे पर हुई, भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के ऊपर हमला

अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना इस बात के सबूत -  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा


चाईबासा : महिला प्रत्याशी गीता कोडा के ऊपर साजिश कर गुंडो के द्वारा आक्रमण करवाने से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कुर्सी जाना तय है, मुख्यमंत्री के कारण पूरे भारत में झारखंड का नाम खराब हो रहा है, लगता है झारखंड मुक्ति मोर्चा को सद्बुद्धि आ गई है तभी तो 21 तारीख को होने वाली रांची की रैली में मुख्यमंत्री चंपाई  सोरेन का फोटो तक नहीं लगाय जाने की बात आ रही है!

महिला प्रत्याशी गीता कोड़ा  के ऊपर हमले को लेकर कोल्हान वासियों में जो आक्रोश हैं, कहीं ना कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बात को समझ रही है! इसीलिए सभी विधायक अपने-अपने आवास में बैठक कर रहे हैं, और  जनता के जन आक्रोश से बचने के लिए क्षेत्र का दौरा नहीं कर रहे हैं ! एक ओर इन्हें क्षेत्र में जाने पर 5 साल सत्ता में रहने के बावजूद काम नही किया का जवाब देना पड़ सकता हैं, दूसरी और एक हो जनजाति की महिला प्रत्याशी गीता कोडा के ऊपर हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों के द्वारा हमला का जवाब भी हो बहुल क्षेत्र में देना पड़ेगा! इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में हो जनजाति का प्रत्याशी नहीं देने से असंतोष है, इसका भी जवाब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को देना होगा!

कोल्हान में छह विधायक जनजातीय समुदाय से आते हैं वर्तमान में मुख्यमंत्री और चाईबासा विधायक मंत्री सहित इतने लोगों से लड़ने, भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा प्रतिद्वंदी की तौर पर मैदान में जनता के आशीर्वाद से अकेली खड़ी है, और एक अकेला इन सबों पर भारी है!
कोल्हान की जनता ने ठान रखा है भ्रष्टाचारियों और गुंडो की पार्टी को लोकसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा देना है, 5 साल पुर्व जनता ने सभी विधायकों को महागठबंधन का जिताया,पर जीतने के बाद ठेका टेंडर और धन उगाही में लगे रहे !

जनता के लिए कोई काम नहीं किया! आने वाले  चुनाव में  कोल्हान की जनता तैयार बैठी है, इन्हें सबक सिखाने के लिए!हमारे कोल्हान की माता और बहन एक महिला प्रत्याशी पर हमले का बदला जीत दिला कर पूरा करेगी! सिंहभूम लोकसभा सीट जीत कर एक कमल मोदी जी को समर्पित करेगी, उक्त बातें प्रधान चुनावी कार्यालय में बैठक कर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती ने कही उनके साथ हेमंत विश्वकर्मा, अनीता सुम्बुरुई, सुखमति बिरुआ,जानकी देवी और रायमुनी कुंटिया उपस्थिति रही!

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post