डेविड सागर मुंडा के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा


चाईबासा : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कल से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) कुछ क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है। चक्रधरपुर के डेविड सागर मुंडा को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि चाईबासा निवासी तथा हाल ही में बी सी सी आई अंडर-16 विजय मर्चेट ट्राफी खेलकर लौटे साकेत कुमार सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर 27 मार्च से शुरू हुए कैंप एवं दो ट्रायल मैचों में प्रदर्शन के आधार पर आज संपन्न हुए सीनियर चयन समिति की बैठक में टीम को अंतिम रुप दिया गया है। चयन समिति की बैठक में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह के अलावे विमलेश नाग, मो० तारिक, टीम के कोच प्रणय कुमार एवं मैनेजर तेजनाथ लकड़ा उपस्थित थे। महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम कल 31 मार्च को अंतर जिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना होगी।

पूरी टीम इस प्रकार है :

1. डेविड सागर मुंडा (कप्तान) 
2. साकेत कुमार सिंह (उपकप्तान) 
3. अनिस कुमार दास 
4. आमर्त्य चौधरी 
5. आशीष कुमार सिंह

6. मोईब अब्बास (विकेटकीपर) 
7. ह्रितिक सेठ 
8. वरुण कुमार सिंह 
9. गौरव सिंह 
10. महावीर मुखी

11. सत्यम सिंह 
12. क्रिश अग्रवाल 
13. रोहित बरजो 
14. यश राज 
15. अमित राज सिंहदेव 

कोच: प्रणय कुमार 
मैनेजर: तेजनाथ लकड़ा 

ज्ञातव्य हो कि जे एस सी ए अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम को धनबाद, सिमडेगा, लोहरदगा एवं गिरिडीह के साथ ग्रुप बी में रखा गया है जिसके सारे मैच बोकारो में खेले जाएंगे। 

पश्चिम सिंहभूम का पहला मैच 1 अप्रैल को धनबाद से, दूसरा मैच 2 अप्रैल को सिमडेगा से तीसरा मैच 4 अप्रैल को लोहरदगा से तथा अंतिम लीग मैच 5 अप्रैल को गिरिडीह से खेला जाएगा।

टीम यदि सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करती है तो सुपर डिवीजन के मुकाबले 7 एवं 8 अप्रैल को राँची में खेले जाएंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post