सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी भंग, अगले आदेश तक पी.के मिश्रा संभालेंगे जिला का बागडोर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यम ने कहा चुनाव में कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचेंगे


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी श्री सत्यम सिंह ने जिला कमेटी को किया भंग।
सरायकेला गायत्री होटल में हुई प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी श्री सत्यम सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसांवा जिला युवा कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता तब तक जिला का बागडोर झारखंड युवा कांग्रेस के सचिव पी.के मिश्रा संभालेंगे।
लोकसभा चुनाव में रांची, सिंहभूम, जमशेदपुर में उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि आज-कल में फाइनल हो जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजाद अनवर, शीर्ष नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय पिछले चार दिन से दिल्ली में हैं।

युवा कांग्रेस की रणनीति के बारे में उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है। क्षेत्र के सारे युवा जो युवा कांग्रेस से प्रतिबद्ध हैं वे कांग्रेस पार्टी का परचम बुलंद कर रहे हैं। चुनाव में युवा कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post