श्रीडूंगरी में आयोजित पारंपरिक हरि नाम संकीर्तन में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कई गणमान्य, महाभोग में भी हुए शामिल


आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित श्री डूंगरी में आयोजित महाभोग में शिरकत करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ पूर्व डिप्टी मेयर आदित्यपुर नगर निगम अमित कुमार उर्फ बाॅबी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जुगसलाई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितिका मुखी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सारथी महतो के साथ कई गणमान्य पहुंचे। 

Video news 👇👇👇

जहां आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में वे पूरी तरह से हुए भाव विभोर नजर आए। दूसरी ओर आयोजित महाभोग में भी उन्होंने भाग लिया एवं सभी गणमान्यजनों ने भोग ग्रहण किया है। 

आयोजनकर्ता पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि यह संकीर्तन कार्यक्रम सन 1985 से लगातार आयोजित हो रहा है और अभी तक जारी है एवं भविष्य में भी जारी रहेगा जहां कल धूलट के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post