आदित्यपुर गम्हरिया मुख्य मार्ग पर टोयोटा शोरूम के सामने हुआ जोरदार सड़क हादसा, हाईवा और ट्रेलर में हुई टक्कर पहुंची पुलिस


आदित्यपुर : प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गम्हरिया से आदित्यपुर की दिशा में टोयोटा शोरूम के सामने पुर्व से एक ब्रेक डाउन हाइवा संख्या JH05CQ2425 खड़ी थी, इसी बीच गम्हरिया की ओर से ही तेज गति से आते ट्रेलर संख्या NL02Q8953 के चालक का नियंत्रण खो गया एवं ट्रेलर सीधे जाकर हाइवा से टकरा गई। 


टक्कर इतनी जोरदार हुई की ट्रेलर के चालक का केबिन हाइवा के पिछले हिस्से में फंसा रह गया और ट्रेलर के बाकी के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही की जिस समय टक्कर हुई उसे समय अगल-बगल से कोई वाहन पार नहीं हो रहा था। 


वहीं जोरदार आवाज होने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा होने एवं यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया इसके बाद आदित्यपुर थाने के प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे एवं काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन से केबिन के कुछ हिस्से को काटकर फंसे हुए ट्रेलर के चालक को रेस्क्यू किया गया। जहां ट्रेलर के चालक के सिर,पांव में एवं हाथों में चोटें लगी है जिसके बाद उसे उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post