जगदीश सुन्डी बने मत्स्य पालक कृषक उत्पादक संगठन का अध्यक्ष


चाईबासा : बरकेला पंचायत अंतर्गत ग्राम सिका गांव में देंगा -देपेंगा ट्रस्ट की ओर से आयोजित बैठक में मत्स्य पालक कृषकों की बैठक बुलाई गई थी। 

इस बैठक में मत्स्य पालक कृषकों के संगठन का गठन किया गया जिसमें निम्नलिखित लोगों को पदाधिकारी बनाया गया - अध्यक्ष - जगदीश सुन्डी, गांव - करकट्टा, सचिव - जोसेफ सुन्डी, गांव - लातर सिका, कोषाध्यक्ष - प्रगणा सुन्डी व कार्यकारिणी समिति में गंगाराम सुन्डी सेवानिवृत्त मास्टर करकट्टा, बामिया सुन्डी, गांव सिका, साजन बानरा सिका, जगदीश चन्द्र सुन्डी उर्फ गुड्डू करकट्टा, लेबेया सुन्डी करकट्टा, सोमा सुन्डी सिका, मंगल सुन्डी सिका, अर्जुन सुन्डी सिका, तुराम बोदरा सिका, अनुज कुमार सुन्डी सिका इत्यादि।


इस अवसर पर मुख्य रूप से देना देपेंगा ट्रस्ट की ओर से गांव गंजड़ा के प्रेम आगन सुन्डी उपस्थित थे। उन्होंने कहा ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है मत्स्य पालक कृषकों को व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक सहायता पहुंचाना ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। मौके पर उन्होंने टाटा स्टील फाॅन्डेशन की ओर से उपलब्ध मछली पकड़ने वाला जाल किसानों को उपहार स्वरूप भेंट किया।

      इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष जगदीश सुन्डी ने कहा जब- तक किसान संगठित होकर अपना व्यवसाय नहीं करेंगे तो उन्हें विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से भी वंचित रहता है। उन्होंने कहा हमलोगों ने मत्स्य पालक कृषक उत्पादक संगठन का नाम इस क्षेत्र के सर्वमान्य सर्वशक्तिमान देवता अंगावीरा रखा है। 

मौके पर गंगाराम सुन्डी, जगदीश सुन्डी,लेबेया सुन्डी, जोसेफ सुन्डी, प्रगणा सुन्डी, साजन बानरा, जगदीश चन्द्र सुन्डी उर्फ गुड्डू, तुराम सुन्डी,सोमा सुन्डी इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post