सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : होड़ महासभा सरायकेला खरसावां द्वारा सिद्धू कान्हू पार्क सरायकेला में आयोजित बाहा मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस समारोह में पहाड़पुर, सडंगपोसी, सोशोगुटु, वस्टम साई सहित विभिन्न गांव से आए नृत्य मंडली ने बाहा नृत्य प्रदर्शन कर अपनों में खुशियां बांटी।
इससे पहले होड महासभा के नायके (पुजारी) सादो मुर्मू के साथ लोग सिद्धू कान्हू पार्क पहुंचे। पारंपरिक तरीके से बोंगाबुरु की पूजा अर्चना हुई। इसके साथ ही ढोल नगाड़े की आवाज सुनाई पड़ी। कोड़ा कुड़ी बाहा नृत्य प्रदर्शन करते हुए नजर आए। और शाम तक बाहा नृत्य गीत की शमां बंधी रही।
होड़ महासभा के सचिव दाखिन हेंब्रम ने बताया कि कार्यक्रम के बाद परंपरा का निर्वाह करते हुए नायके सादो मुर्मू को सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाया गया। पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
मुख्य अतिथि फकीर मोहन टुडू (सिंह दिशोम देश परगना), दुलाल हांसदा (कुचुम दिशोम देश गोडेत), कालियान हांसदा(जगो पराणिक) के अलावे अतिथि विक्रम हांसदा सहित होड महासभा के अध्यक्ष सामु किस्कु, उपाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन, सुराई हांसदा, नारायण चंद्र सोरेन, सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल थे।





