पीजेे शिशु मंदिर चाईबासा में आचार्य कार्यशाला का आयोजन


चाईबासा : पद्मावती जैन जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में रविवार को आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह और प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पांडेय ने सरस्वती,ओम् और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया।

मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि नवीन सत्र-2024-25 के लिए प्रांत के योजना अनुसार तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला करने की योजना रहती है। इसका उद्देश्य नवीन सत्र में भैया-बहनों का पठन-पाठन,शैक्षणिक विकास एवं उनके समस्त गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से हो सके। उसी के निमित्त आज यहां आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसे चार सत्रों में सम्पन्न होना है।

इसके प्रथम सत्र में विद्यालय के समस्त प्रकार के पंजियों को अद्यतन किया गया। द्वितीय सत्र में विद्यालय, संकुल, विभाग एवं प्रांत स्तरीय वार्षिक कार्ययोजना प्रधानाचार्य के निर्देशन में बनाया गया। तृतीय सत्र में आचार्य भारती का गठन, विषय प्रमुखों का चयन एवं दिवसाधिकारी का निर्धारण किया गया। संघ प्रार्थना के उपरांत आज का यह आचार्य कार्यशाला सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post