गांव के बुद्धिजीवियों ने शहर के बीच एन एच सड़क चौड़ीकरण का किया स्वागत

आने वाले भविष्य को देखते हुए शहर के बीच सड़क चौड़ीकरण अत्यंत जरूरी : ग्रामीण बुद्धिजीवी


चाईबासा : जिले के ग्रामीणों ने रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी द्वारा  लगभग 184 करोड़ की लागत से रांची, चाईबासा भाया जैतगढ़ एनएच -75 मुख्य सड़क के चक्रधरपुर से चाईबासा, हाटगमहरिया तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का स्वागत किया है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने एक बैठक की। 
बैठक में कहा गया कि जिले व शहर की बढ़ती आबादी तथा छोटी बड़ी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण चाईबासा शहर के बीच एनएच सड़क काफी संकीर्ण हो गई है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आने वाले भविष्य को देखते हुए भी सड़क की चौड़ीकरण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मकान तोड़ने से पहले सड़क चौड़ीकरण हेतु चिन्हित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में रैयतों की तथा शहरी क्षेत्रों में लीज की भूमि पर बने मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। 

शहर के बीच एन एच मुख्य मार्ग के दोनों किनारे कई लोगों ने सड़क की भूमि को अतिक्रमित कर रखा है जिस कारण सड़कों पर दुकान के समान बिकने के लिए लगाए जाते हैं जो अक्सर सड़क हादसों को आमंत्रित करता है। ज्ञात हो कि चाईबासा में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य सरायकेला मोड़ सुपलसाई, बड़ी बाजार, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक माहुलसाई तक किया जाना है। इसके लिए एनएच विभाग द्वारा सड़क निर्माण  व चौड़ीकरण को लेकर सर्वे और सड़क की मापी कराई गई है। मापी के आधार पर एनएच सड़क के दोनों किनारे के मकानों को चिन्हित कर दाग लगा दिया गया है। जिसे तोड़ा जाना है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post