शैक्षेणिक एवं सामाजिक उथान के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए योगदान अविस्मरणीय कार्यो
जादूगोड़ा : आदिवासी भवन करनडीह में पोटका के पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी दिवंगत सनातन माझी की ८४ वा जन्म जयंती करनडीह में मनाई गई। इसके पूर्व उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व केक कटकर श्रद्धांजलि दी गयी। इधर इस मौक पर जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी भवन, करनडीह में आयोजित समारोह में एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट मुखिया बाबू माझी व महासचिव प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की तथा इस मौके पर आयोजित समारोह में शैक्षणिक एवं सामाजिक उथान के क्षेत्र में लले उनके द्वारा किए योगदान को अविस्मरणीय बताया व उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उन्होंने आगे कहा की शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में में उनके विशेष योगदान को भी याद किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
शंकर हेम्ब्रम, आनंद हेम्ब्रम, इंद्रा हंसदा, रोएलेन जोजीवार, प्रताप पिंगगुआ, इंद्रा महाली, स्वपन सरदार, अनिल मुर्मू, फुरमाल मुर्मू, बाबू माझी, अजय देऊगम, अजिंक्य बिरुआ, सुरेश हांसदा, सुजीत सरदार, आनंद मुर्मू, समेत काफी संख्या में एल. बी. एस. एम. कॉलेज के छात्र _ छात्राए मौजूद थी।
