जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के 10 गांव के ग्राम प्रधानों ने मंगल पान की अगुवाई में लंबित मानदेय भुगतान की मांग की लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला के नाम ज्ञापन सौपा तथा ज्ञापन में आगामी 14 जनवरी तक बीते मई महीने से बकाया एक हजार की राशि की पूरी किस्त नही मिली तो पोटका के सभी 34 पंचायत के ग्राम प्रधान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की घोषणा की है।
इस बाबत मंगल पान ने कहा कि बीते मई महीने से ग्राम प्रधान को मिलने वाली ग्राम प्रधान सम्मान राशि का भुगतान लंबित है। सात महीने गुजर गए लेकिन न तो राशि मिल रही है व न ही ग्राम प्रधानों को मोटर सायकिल देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोई अमल हुआ है। सामने मकर पर्व है। भुगतान के अभाव में क्षेत्र के ग्राम प्रधान कैसे मकर पर्व मना सकेगे। ऐसे में लंबित ग्राम प्रधान सम्मान राशि का भुगतान आगामी 14 जनवरी तक नही हुई तो क्षेत्र के ग्राम प्रधान आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपने गए ग्राम प्रधानों में टांगराइन, तुड़ी, केरकेटा, हेसड़ा, नेचोसाई, शिलिंग, पुतलुपुंग समेत 10 गांव से आए ग्राम प्रधानों में मुख्य रूप से मंगल पान, ठाकुर सोरेन, सुभाष सीट सीताराम महतो, श्याम चरण सरदार, दासो टुडू, दिलीप महाकुड, शशधर प्रधान, संतोष कुमार महाकुड, पूरेन सरदार, आशीष कुमार मंडल, सिविल सरदार, सुख मोहन सरदार, लक्खी चरण बास्के, नरेंद्र सरदार दुबराज सरदार, राम रंजन प्रधान ने हिस्सा लिया।
