जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत गौडग्राम, राजागा, भाया शासन घुटू होते हुए मोहनाडीह-चुकनटाड तक सड़क निर्माण को लेकर दूसरी बार निकली 12 करोड़ की टेंडर में देरी से ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इधर कार्य की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंचायत समिति अध्यक्ष सीता राम हांसदा की अगुवाई में उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा व ज्ञापन में सड़क निर्माण चुनाव से पूर्व न होने पर आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
वोट वहिष्कार का फैसला
इस बाबत पंचायत समिति अध्यक्ष सीता राम हांसदा ने कहा कि बार_ बार निविदा निकल कर रद्द किया जाता हैं।जिससे ग्रामीण अपने _ आप को ठगा महसूस कर रहे है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का वोट वहिष्कार का फैसला किया है।
उपायुक्त से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में सीता राम हांसदा, हामे मार्डी, सहदेव हेमब्रम, डॉ दुर्गा चरण मुर्मू, जगन्नाथ सोरेन ने हिस्सा लिया।
