नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय, सरायकेला द्वारा स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से "सिटी बजाओ,बच्चों को स्कूल बुलाओ" अभियान चलाया


SARAIKELA : शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार की निर्देशानुसार आज नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय, सरायकेला द्वारा स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से "सिटी बजाओ,बच्चों को स्कूल बुलाओ" अभियान चलाया। 

इस अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों ने  हाथ में तख्ता लिए एवं सिटी बजाते हुए अपने विद्यालय की पोषक क्षेत्र देवान साही, भल साही, कंसारी साही पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भ्रमण किया एवं बच्चों में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री दुखु राम साहू,विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कमला सत्पथी,श्रीमती रुनु नंद एवं श्रीमती लेखिका रथ भाग लिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post