राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जादूगोड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक

डीएसपी चंद्र शेखर आजाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील


जादूगोड़ा : 22 जनवरी कल सोमवार को होने वाली रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर  जादूगोड़ा थाना में डी  एस पी चंद्र शेखर आजाद की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यो व प्रशासन विभाग के बीच बैठक हुई।

इस बैठक में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद, सीओ बिजय कुमार महतो, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा पुलिस निरीक्षक इंद्रदेव राम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा की राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शान्ति पूर्वक  व सौहार्दपूर्ण वातावरण में वातावरण मे उत्सव के तौर पर मनाए।इस दौरान  सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी।

इस बैठक में जादूगोड़ा थाना से अवर पुलिस निरीक्षक दीपेश कुमार, सकलदेव महतो, मनोज कुमार, रविन्द्र मुंडा उपस्थित थे। शांति समिति के सदस्यों में खेला राम मुर्म बिनोद सिंह,दिनेश सिंह सरदार, रूपक कुमार मंडल, ददन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, एस एन अशोक, मनोज सिंह, आज़ाद भाई, एम के दुबे, राजनाथ मिस्त्री, सुनील भगत आदि सदस्य आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post