चाईबासा : रौनियार वैश्य संघ(गुप्ता समाज) चाईबासा का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को लूपुंगुटू झरना में आयोजित किया गया। पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में बच्चों के बीच क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ महिलाओं एवं पुरुषों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मौके पर विजेता प्रतिभागियों को समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। वही समारोह में नव मनोनीत महिला समिति की अध्यक्ष मिली आनंद को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, अध्यक्ष जयदीप प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, राज किशोर साहू, सचिव महावीर प्रसाद राम, सलाहकार कृष्ण प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, संजीव गुप्ता, शेखर गुप्ता, पदम गुप्ता, दीपक गुप्ता, मानस आनंद, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, जय गुप्ता, धनंजय प्रसाद गुप्ता, चुन्नू गुप्ता, काली प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, बासुदेव गुप्ता, राहुल गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, प्रीति गुप्ता, ज्योति साहू, अनीता गुप्ता, नेहा गुप्ता, सुनीता गुप्ता के आलावा संघ के सदस्यगण मौजूद थे।
