डीडीसी नें अबुआ आवास योजना तहत प्राप्त आवेदनों का ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन का कार्य आगामी 4 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूरा करने हेतु
संसूचित कर सभी ग्राम सभा का आयोजन निर्धारित स्थल पर तय मानदंड के अनुरूप हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा(भा.प्र.से) के द्वारा जिला अंतर्गत टोंटो प्रखंड के प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा, आवास, पंचायती राज व 15वें वित्त आयोग तहत संचालित विकास कार्यों एवं सलंग्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा 15 वें वित्त आयोग के प्रखंड कोऑर्डिनेटर, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं आवास योजना के ऑपरेटर से अभी तक संपादित कार्यों के संदर्भ में प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त कर पंचायती राज विभाग से संचालित योजनाओं का अभिलेख जांच उपरांत स्थलीय अवलोकन भी किया गया।
इस क्रम में डीडीसी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित बड़ाझींकपानी पंचायत भवन का निरीक्षण उपरांत योजना संबंधित अभिलेख, ग्राम सभा करवाई रजिस्टर आदि का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा तय लक्ष्य के अनुरूप समयसीमा में उपलब्धि को प्राप्त करने हेतु तथा योजनाओं के संचालन में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। समीक्षा के क्रम में डीडीसी के द्वारा मनरेगा के बीपीओ को दो पंचायत में मानव दिवस सृजन की स्थिति को सुधारने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा दौरान अबुआ आवास योजना तहत प्राप्त आवेदनों का ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन का कार्य आगामी 4 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूरा करने हेतु संसूचित कर सभी ग्राम सभा का आयोजन निर्धारित स्थल पर तय मानदंड के अनुरूप हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा के क्रम में डीडीसी द्वारा 15 वें वित्त आयोग तहत प्राप्त राशि तथा इस आलोक में खर्च की गई राशि के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त किया गया।
.png)
.jpeg)
