सदर प्रखंड के घाघरी में मनाया वीर सपूत पोटो हो सरदार का शहीद दिवस, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

- शहीद दिवस पर बानरा स्पोर्टिग क्लब घाघरी की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
 

चाईबासा : सदर प्रखंड के घाघरी फुटबॉल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बानरा स्पोर्टिग क्लब घाघरी द्वारा घाघरी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सेरेंगसिया घाटी लड़ाई के वीर सपूत पोटो हो सरदार का शहीद दिवस कार्यक्रम आदिवासी रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा जी ने उपस्थित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए।


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश सुंडी, मन्ना कुदादा समेत अन्य उपस्थित हुए। सबसे पहले घाघरी गांव के दिउरी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पोटो हो के तस्वीर पर माला पहनाकर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। उसी के साथ उपस्थित अन्य लोगों ने बारी-बारी से पोटो हो के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर शहीद दिवस को सादगी से मनाया। 

इस अवसर पर बानरा स्पोर्टिग क्लब घाघरी की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का भी किया गया।


इसका समापन पहली जनवरी को शहीद दिवस पर अवसर पर हुआ। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेताओं को विधायक एवं अन्य अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रंगीला बॉयज क्लब बनाम बीआरसी टोंटो के बीच खेला गया, इसमें रंगीला बॉयज क्लब की टीम बीआरसी टोंटो को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश बानरा समेत अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post