पी.सी.सी सड़क का हुआ शिलान्यास, स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक के प्रति जताया आभार


चाईबासा : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत  सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बरकेला पंचायत के पंचायत भवन के मुख्य चौक से चिटिमिटी तक एक किलोमीटर पी.सी.सी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा तथा सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां के करकमलों द्वारा किया गया । शिलान्यास विधिवत परंपरागत तरीके से पुजारी भगवान बोयपाई के द्वारा सुसंपन्न करवाया गया।


स्थानीय लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पुरी होने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है। स्थानीय लोगों ने सांसद तथा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है । पथ कच्चा होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी विशेषकर बारिश के दिनों में विद्यर्थियों को , यह पथ काफी महत्वपूर्ण पथ है। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों के खुशियों भरा रहा । पथ निर्माण कार्य का प्राक्कलित राशि लगभग एक लाख चालीस हजार रुपए है।

मौके पर मुखिया सरस्वती सुंडी, चंद्रमोहन बोयपाई, हरिचरण सिंह बोयपाई, मंगल बोयपाई, राम राय बोदरा, मोहन मांझी, विजय सिंह बोयपाई, यमुना बोयपाई, राम बोयपाई, दिनेश बोयपाई, सूर्य सिंह बोयपाई, डैनिश जॉर्ज बोयपाई, जगमोहन सावैयां, श्याम बोयपाई, राम बोयपाई, जग मोहन सावैयां सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग के अलावे विभागीय पदाधिकारी तथा संवेदक मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post