सरायकेला (दीपक कुमार दारोघा) : तालाब आधारित समेकित कृषि प्रणाली को लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन मारांग बुरू ट्रस्ट द्वारा छोटा दावना पंचायत के सीदाडीह फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय किसान मेला आयोजित।
इस किसान मेला में आए किसानों को आय वृद्धि के लिए जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा था। उक्त मारांग बुरू ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमनाथ माझी ने बताया कि तालाब आधारित समेकित कृषि प्रणाली पर किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मेला आयोजित किया गया है। उन्नत तकनीकी से कैसे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो, और किसानों को ज्यादा मूल्य मिले इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
ट्रेनिंग के लिए किसानों को बाहर भी भेजा जाता है। इसके लिए किसानों को हर तरह से सहयोग किया जाता है। समय-समय पर कृषि विशेषज्ञ द्वारा भी किसानों को जागरूक किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब आधारित समेकित कृषि प्रणाली के तहत रवि कृषि के साथ-साथ तालाब में मछली पालन, बतख पालन के जरिए आय वृद्धि हेतु जागरूक कार्यक्रम है। कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के कृषि प्रबंधक पार्थ सारथी, फिसरी एक्सपर्ट सुमन प्रभात ने भी उपस्थित किसानों को जानकारी दी।
किसान मेला में कृषि प्रदर्शनी भी लगी थी। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों ने कृषि प्रदर्शनी का भी लाभ उठाया। इस प्रदर्शनी में हवा आलू भी देखने को मिला। बताया गया कि एक पीस का मूल्य 50 रुपए तक है। यह भी बताया गया कि इस हवा आलू (फल सब्जी) में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम रहती है। इस हवा आलू के बारे में किसान ग्रामीण अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे। तालाब के जरिए फसल उत्पादन, मछली पालन, बतख पालन का डेमो भी दिखाया जा रहा था। उक्त ट्रस्ट के खेला बास्के, ठाकुर चंद्र मार्डी, विनोद माझी भी कार्यक्रम में सक्रिय देखे। विभिन्न क्षेत्र से आए किसान, ग्रामीणों ने किसान मेला का लाभ उठाया।



