अयोध्या में हुई श्री राम मंदिर रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस में सरायकेला में रहा भक्ति उल्लास का माहौल


सरायकेला (दीपक कुमार दारोघा) : अयोध्या में हुई श्री राम मंदिर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सरायकेला में भी दिखा रामोत्सव का उमंग, लोगों ने अपने-अपने घरों के आंगन में दीप जलाकर, पटाखे फोड़ कर भक्ति उल्लास को व्यक्त किया।


इससे पहले सुबह से ही लोग देवालयों में पूजा अर्चना में जुटे रहे। माजणा घाट के निकट स्थित श्री राम मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।


इसके अलावा शिव मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बजरंगबली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्त श्रद्धालु पूजा अर्चना में जुटे रहे। भक्तों ने शोभायात्रा भी निकाली। अपराह्न में राम भक्तों ने बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से विराट शोभायात्रा निकाला। शोभा यात्रा पूरे नगर परिक्रमा की। इस दौरान "जय श्री राम" की नारा भी गूंज रहा था।


विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही।
इधर शाम ढलते ही इलाका में दीपोत्सव प्रतीत हो रहा था।
यह उत्सव श्री राम के प्रति भक्ति आस्था का अमिट छाप छोड़ गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post