उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा(भा.प्र.से) के अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित किया बैठक

चक्रधरपुर अनुमंडल में ब्लड बैंक की स्थापना के बारे में चर्चा की गई

ब्लड बैंक चाईबासा में ब्लड कलेक्शन एवं सप्लाई संबंधित आंकड़ों का प्रदर्शन किया गया


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा(भा.प्र.से) के अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम पीपीटी के माध्यम से जिला अंतर्गत ब्लड डोनेशन से संबंधित ऑर्गेनाइजेशन की सूची, साथ ही जनवरी-2023 से दिसंबर-2023 तक ब्लड बैंक चाईबासा में ब्लड कलेक्शन एवं सप्लाई संबंधित आंकड़ों का प्रदर्शन किया गया। 


बैठक में वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन के निर्माण की आवश्यकता एवं चक्रधरपुर अनुमंडल में ब्लड बैंक की स्थापना के बारे में चर्चा की गई। जिस पर बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है एवं रेलवे अस्पताल-चक्रधरपुर की ओर से लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराते हुए चक्रधरपुर में ब्लड बैंक को स्थापित कर क्रियाशील किया जाएगा। 


उक्त बैठक में रोटरी क्लब के प्रतिनिधि के द्वारा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन हेतु वाहन की उपलब्धता और विभिन्न संस्था से आए प्रतिनिधियों के द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से ब्लड डोनेशन में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल, एनएचएम के डीडीएम श्री दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post