अनुशासित व टीम भावना से खेलने की शपथ के साथ जादूगोड़ा में 38 वा कैरम महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ शुभारभ, देश के कोने-कोने से पहुंचे 70 खेलाडी

खेल को प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का मकसद : मनोज कुमार


जादूगोड़ा : अनुशासित व टीम भावना से खेलने की शपथ के साथ जादूगोड़ा में  आज सोमवार से चार दिवसीय (8-12 जनवरी) 38 वा  कैरम  महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ शुभारभ हो  गया। इधर कार्यक्रम की शुरुआत यूसील  स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव रमेश बेसरा, अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मनोरंजन महाली, ने डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी का झंडोतोलन कर किया, तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि सह चीफ विजिलेंस अधिकारी  आर आर पी कुजूर ने प्रतियोगिता स्टार्ट करने की उद्घोषणा की। 

मैच ओपेन की घोषणा करते मुख्य अतिथि आर आर पी कुजूर

इस मौके पर जादूगोड़ा  की यूसील अतिथि गृह में आयोजित समारोह में  स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष  मनोज कुमार ने कहा की खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित की गई। ऐसे आयोजनो से  मन व शरीर स्वस्थ रहता है।कार्यक्रम के अंत में यूसील की जादूगोड़ा व तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के इतिहास से खेलाडियो को  अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन की जिम्मेदारी स्टेट ऑफिस के अधिकारी एस के सिन्हा ने बखूबी निभाई।

हैदराबाद की गोलकुंडा की महिला प्रतिभागी सी अमुल्या व अन्य

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व यूनियन प्रतिनिधि

इस कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महा प्रबंधक राकेश कुमार, माइंस एजेंट मनोरंजन महाली, रमेश बेसरा, जी बी उप्रीति, खोम राज प्रगणिया, यूनियन नेता आनद महतो, उमेश चंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, रमेश माझी, शश्रीनिवास सिंह, एम एम राव, शंकर हो, नेहरू माझी, समेत चीफ अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

टीम के सभी कप्तान को शपथ दिलाते यूसील स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव रमेश बेसरा

कहां कहां से पहुंचे प्रतिभागी

इस प्रतियोगिता में देश  के कोने-कोने  मसलन मुंबई, मनुगुरु, तारापुर, तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट (आंध्र-प्रदेश) कर्नाटक, कोलकाता भुनेश्वर, दिल्ली कोटा, रावतभाटा, मध्य प्रदेश, बेंगलुरु से 70 खेलाडी पहुंचे है।

टीम की सूची

इस प्रतियोगिता में आठ टीमें मैदान में है। जिसमे गोलकुंडा ( हैदराबाद) अजंता, द्वारिका, कोणार्क (जादूगोड़ा), गोलकुंडा एलोरा ( मुंबई), नागार्जुन, पुष्कर, रामेश्वरम की टीम शामिल है।
 
तीन चरणों  में होगी कैरम प्रतियोगिता

जादूगोड़ा में आयोजित ऑल इंडिया कैरम प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहला पुरुष सिगल मैच, डबल मैच व तीसरा टीम चैंपियनशिप मैच से  खेलाडियो की गुजरना होगा। यही क्रम  महिला प्रतिभागियों के लिए तय की गई है।

यूसील के जादूगोड़ा व तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रतिभागियों की सूची

इस  प्रतियोगिता में , यूसील की जादूगोड़ा व तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट से वास्ता सोरेन , भरत लाल मुखी (नरवा पहाड़)  रतिलाल बेहरा (जादूगोड़ा) वसंत कुमार सिंह (नरवा पहाड़), हीरा टुडू (महिला, नरवा पहाड़),  हेमलता पी शिरोडकर (कार्मिक विभाग, नरवा) वही तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट सी अमुल्या प्रतिभागी के तौर पर शिरकत कर रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post