झींकपानी के नवागांव एवं टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

- विधायक दीपक बिरुवा हुए शामिल, उनके हाथों विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण


हर अहर्ताधारी नागरिकों को मिलेगा अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ : विधायक

चाईबासा : झींकपानी के नवागांव एवं टोंटो प्रखंड बड़ा झींकपानी पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। मौके पर विधायक के हाथों लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। वहीं विधायक जी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने सरकारी योजनाओं तक जरूरतमंद लोगों की पहुंच आसान करने और अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न तरह के आवेदनों का मौके पर निपटारा करने के लिए 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की है। 


उन्होंने कहा कि हर अहर्ताधारी नागरिकों को अबुआ आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। सरकारी अधिकारी पहुंच कर आपकी समस्या सुन रहे हैं और ऑन स्पॉट आपकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले। मौके पर झींकपानी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा आईद एवं टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित भगत ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, मनरेगा, ई श्रम विभाग समेत कई विभागों से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आकर जानकारी प्राप्त करें और इसका लाभ उठाएं। 

मौके पर प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, मुखिया मुंगली हासदा, मनजीत हासदा, झींकपानी प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुखिया अंजना तामसोय, उप मुखिया जयंती सुंडी, पंसस कृष्णा हासदा, गोपीनाथ, दीपक बिरुली, राजेश हेंब्रम, सुनीता नायक, सुलोचना देवी समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post