परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड व यूसील की ओर से सुरक्षा एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरुआत, देश के कोने-कोने से डी ए ई के करीबन 300 प्रतिनिधि पहुंचे जादूगोड़ा.





फोटो: समारोह के मुख्य अतिथि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड अध्यक्ष, दिनेश कुमार शुक्ला

जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड ( मुंबई) व यूसील  की ओर से सुरक्षा एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय सम्मेलन (27-29 दिसंबर)कल बुधवार से होनी है। जिसको लेकर देश के कोने-कोने से डी ए ई के करीबन 300 प्रतिनिधि जादूगोड़ा पहुंचे है। जिसकी ठहरने की  व्यवस्था यूसील की जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ गेस्ट हाउस समेत जमशेदपुर में की गई है। इस समारोह के मुख्य अतिथि परमाणु ऊर्जा न्यायिक बोर्ड के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला होंगे वही सम्मानित अतिथि भारी जल बोर्ड के अध्यक्ष एस सत्यकुमार को बनाया गया है।  

इसके अलावे  डॉक्टर एस एस रामास्वामी, डॉक्टर दिप्तेंदु दास ए एम डी( हैदराबाद) न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स( हैदराबाद) यूसील की जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह, तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट (आंध्र प्रदेश) एन पी सी आई एल (कायगा, कर्नाटक) बार्क( मुंबई) से भी प्रतिनिधि कार्यक्रम में शिरकत हेतु पहुंच चुके है। यह कार्यक्रम 12 साल पूर्व यूसील की ओर से आयोजित की गई थी।दोबारा 2024 में आयोजित में की जारी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post