यूसील व रेड क्रॉस सोसायटी ने हाड़तोपा( नरवा) में लगाया स्वास्थय शिविर व नेत्र जांच, 16 मोतियाबिंद मरीजों का अपरेशन के लिए चयन


जादूगोड़ा: आज बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जमशेदपुर एवं यूसील प्रबंधन नरवापहाड़ की ओर से उत्तक्रमित प्राथमिक विद्यालय हाड़तोपा (बाँकुइँडगरी टोला, नरवा पहाड़ ) में एक दिवसीय  निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में कुल 75 रोगियों का स्वास्थ्य जाँच के साथ दवा  दी गई व 6 नेत्र  रोगियों की चश्मा प्रदान किया गया साथ ही 16 मोतिया बिन्द मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिसका अपरेशन मनोहर लोहिया नेत्रालय थाना, जमशेदपुर में किया जाएगा। 

इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाईटी, जमशेदपुर के सचिव विजय कुमारसिंह, नेत्र चिकित्सक  वी०पी० सिंह, स्वास्थ्य चिकित्सक डा० जगा मोइत्रा, राधेश्याम कुमार, रविन्द्र प्रसाद, गाजिया हाँसदा व हिमांशु कुमार भक्त ने अहम योगदान दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post