महिला कॉलेज के बी एड बहुउद्देशीय कक्ष में बी एड विभाग द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया




चाईबासा : महिला कॉलेज के बी एड बहुउद्देशीय कक्ष में बी एड विभाग द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ श्री दिलीप खलखो थे। समारोह की शुरुआत सदर एसडीपीओ, कॉलेज की प्राचार्या तथा सभी शिक्षक-शिक्षाओं द्वारा दीप जलाकर किया गया। महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रीतिबाला सिंहा ने मुख्य अतिथि तथा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और क्रिसमस एवं नए साल की ढेर सारी बधाइयां दीं।


उपस्थित मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो ने यीशु मसीह के जन्म तथा उनकी मानव के प्रति शिक्षा को बात कर सभी को प्रेम एवं शांति का संदेश फैलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बीएड प्रथम सेमेस्टर तथा द्वितीय सेमेस्टर के छात्राओं क्रिसमस गीत, क्रिसमस नृत्य, तथा ईसा मसीह के जन्म से संबंधित झांकी प्रस्तुत कर इस समारोह की सार्थकता को बताया। 

इस मौके पर बीएड के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० सुचिता बाडा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अंजू बाला खा-खा, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो० डोरिस आई एल मिंज, भूगोल विभाग की प्रो० नम्रता खलखो, हो विभाग के प्रो०चंद्रमोहन हेंब्रम, बीएड विभाग की डॉ० ओनिमा मानकी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ०पुष्पा कुमारी, डॉ० राजीव लोचन नमता, प्रो० बबीता कुमारी, प्रो० सुजाता किस्पोट्टा, प्रो० शीला समद, प्रो० प्रीति देवगम, प्रो० सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो० धनंजय कुमार तथा बी एड प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post