18 करोड़ की लागत से बनेगी जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र के अती जर्जर सड़के, सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोना नें किया संयूक्त रूप से भूमि पूजन

सांसद व विधायक के अथक प्रयास के बाद जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में बिछा सड़कों का जाल

जहां संवेदक को गुणवक्ता पूर्ण सड़क बनाने का दिया निर्देश वहीं ग्रामीणों से कही गुणवक्तापूर्ण सड़क निर्माण पर रखे नजरः सांसद गीता


चाईबासा / संतोष वर्मा : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक साथ मालुका, कलैया व नवागांव में करीब 27 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उक्त सड़क निमार्ण कार्य 18 करोड़ की लागत से कि जायेगी।मालूम हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 मद के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में नवागांव से एमआरएल 11 पथ निर्माण 11.6 किमी किया जायेगा।


वहीं एमआरएल 01 आरईओ पथ कलैया से तोड़ागहातु तक पथ निर्माण 6.230 किमी व मालुका, बुरूसाई से कुईरा भाया काटेपाड़ा, सियालजोड़ा तक 9.700 किमी सड़क का निर्माण किया जायेगा। इन सभी योजनाओं पर 17.57 करोड़ रूपया खर्च होगी। इन सड़कों का  निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रो के सिमांकन पर की गई।


वहीं कलैया चौक में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु ने चौक में अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा कि प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर जरुरतमंद बुजुर्ग महिला पुरुषों को साड़ी धोती का भी वितरण किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा नें कहा कि कोरोना काल में दो वर्ष विकास का काम बंद हो गया था लेकिन हमारा प्रयास था कि क्षेत्र का विकास ज्यादा से ज्यादा कर सकें। उसी दौरान जो योजना पाईप लाईन में थी और अब वह सभी योजना आ रही है। हम लागातार क्षैत्र में जो सड़कें जर्जर है उसका निर्माण हो रहा है। लगातार क्षेत्र का विकास को देखते हुए जर्जर सड़कों का शिलान्यास व उद्याटन कर रहें है।


क्षेत्र का विकास के लिए चाहे जहां से भी  पीएमजीवाईएस, आरईओ व डीएमएफटी फण्ड से योजानाओं को लाने का कार्य करना पड़ रहा है वहां से योजनाओं को लाने का लागातार प्रयास कर रहें है। क्षेत्र में जो भी खराब सड़क है उसका निर्माण हो और लोगों को उसका लाभ मिले। जहां अच्छी सड़क होती है वहां सुगम यातायाता होता है और अच्छी सड़क होने से व्यापारियों को भी बाजार का लाभ मिलता है। वहीं यह कहा की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास के लिए विधायक सोनाराम सिंकु भी प्रयासरत्त है योजनाओं को लाने के लिए। वहीं विधायक सोनाराम सिंकु नें भी ग्रामीणों से कहा कि हम काम पर विश्वाष करते है और हमारी पहली प्राथमिकता ग्रामीणों को सुविधा दिलाना है। 


मौके पर उपस्थित कासिरा मुखिया विमल किशोर कोड़ा, ग्रामीण मुंडा तुलसी किशोर गोप, उप प्रमुख भारत गोप, प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, पंचायत समिति सदस्य कदाजमदा श्रीमती मंजू पुरती, सूरज मुखी, मोहन बोंबोंगा, बीरबल हेस्सा, बिक्रम हेम्ब्रम, सुशील हेस्सा, राजू हेम्ब्रम, गुरूचरण गोप, रासिका कोड़ा, चंचल यादव, आफताब आलम, अरसद इकबाल, आमोद साव, मोनू घटवारी, नदीम, जितेन महतो, गणेश कोड़ा, रंजित समेत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post