मिचौन चक्रवाती तुफान से झारखंड में भी हुई बड़ी छत्ती, किसानों को दें अविलंब राहत पैकेज सरकारः सांसद गीता कोड़ा

तुरंत किसानों को नहीं दि आपदा राहत पैकेज तो किसानों को होगी दुगनी नुकसान


चाईबासा/संतोष वर्मा : जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क निर्माण का भूमी पूजन करने आई सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा नें कहा कि देश में पिछले दिनों आये मिचौन चक्रवाती तुफान से झारखंड में भी बड़ी छती हूई है।अभी भी कई किसानो का धान का कटाई नहीं हुआ है,खेतों खलियानों में धान पड़ा हूआ है तथा खेतों में पानी भरे रहने के कारण किसानों को भाड़ी नुकसान हुई है इसलिए सांसद गीता कोड़ा नें सरकार से मांग की है कि अविलंब किसानों आपदा राहत पैकेज देकर किसानों को राहत दें ताकी दुबारा खेती कर सके किसान।


वहीं सांसद गीता कोड़ा नें कहा की एक तो इस वर्ष अच्छी बारिस नहीं हुई है उपर से मिचौन चक्रवाती तुफान से किसानों का फसल बर्बाद हो गया जिसके कारण किसान को भाड़ी नुकसान हुआ है। जबकी कई किसान बाजार से कर्ज लेकर व लोन लेकर खेती किया है। वैसे किसानों को दुगनी नुकसान का माड़ झेलना पड़ा है इसलिए सरकार से मांग करती हूं कि सरकार इस आपदा को देखते हुए वैसे किसानों कि सूची बनाकर उसका आकलन करें और किसानों को राहत पैकेज दे सरकार ये मेरी मांग है।


यह भी कहा गया कि इस पर सरकार विलंब ना करे तवरित कार्रवाई करते हुए किसानों विशेष राहत पैकेज देकर राहत दें। क्योंकि यह आपदा है इसको तुरंत देखते हुए राहत दें ताकी आने वाले दिनों में किसान खेती कर सके।यदी इस पर सरकार के द्वारा किसानों के हीत में तुरंत कोई पहल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में किसान को भारी दिक्कतों का सामना करना पर सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post