उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 1 जनवरी 2024 को खरसावां शहीद स्थल पर प्रस्तावित तैयारियों का जायजा लिया.


राज्य के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल ने शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.


खरसावां : आगामी 1 जवारी 2024 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहिद पार्क खरसावां का निरिक्षण कर जायजा लिया। 


निरिक्षण क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधिक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहें।


निरिक्षण क्रम में उपायुक्त नें शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागम हेतू अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आस-पास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट, चांदनी चौक आदी पर किए जा रहें तैयारीयों का जायजा ले 31 दिसंबर 2023 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।


इस दौरान उपायुक्त नें शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारीयों की समीक्षा आपकी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीती-रीवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post