साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त द्वारा दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया.


सरायकेला : जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

आदित्यपुर निवासी अंजलि रानी डे को आयुष्मान कार्ड योजना की ऑन द स्पॉट मंजूरी मिली।


जनता दरबार में भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के शोभापुर पंचायत नें राशन वितरण में अनियमितता बरतने, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रदान करने, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रितों को यथाशीघ्र योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया।


आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर निवासी अनीता रानी डेय के गोलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ प्रदान करने संबंधित प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त के निदेशक अनुसार सभी त्रुटियां दूर करते हुए ऑन द एक्सपोर्ट आयुष्मान कार्ड का अनुमोदन किया गया, साथ ही राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृतक के आश्रित को लंबित भुगतान राशि यथाशीघ्र भुगतान करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया वही गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शोभापुर पंचायत में मा दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के निदेश दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post