चाईबासा। आज टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा लाह की वैज्ञानिक खेती को लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के इम्पैक्ट क्लस्टर हेड तुलसीदास गणवीर की उपस्थिति में 30 किसानों के लिए रांची एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। एक्सपोज़र विजिट में किसान पाठशाला, आईसीएआर-एनआईएसए का दौरा, प्रसंस्करण इकाई का दौरा और लाह विशेषज्ञों के साथ चर्चा शामिल है।
टाटा स्टील फाउंडेशन ने नोवामुंडी क्षेत्र में लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की 10 एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।

.jpeg)