सारंडा के छोटानागरा थाना एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली/पहाडी क्षेत्र में अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 50 से 60 लोगों नें ले रखा था सरण, हुई पुलिस व नक्सलियों के बिच मुठभेड़

पुलिस नें नक्सलियों के ठिकाने को किया धवस्थ, भारी मात्रा नक्सलियों का सामान किया बरामद, पुलिस को भाड़ी पड़ता देख भागे नक्सली


चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंड़ा क्षेत्र के छोटानागरा थाना क्षेत्र व जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों में 50-60 की संख्या में नक्सलियों नें अपना ठिकाना बना रखा था।साथ ही पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा  भ्रमण कर रही है।इसी सुचना के आलोक में चाईबासा पुलिस व सीआरपी जवानों नें संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रखा था।इसी सर्च अॉपरेशन के दौरान नक्सलियों व पुलिस के बीच आमना सामना हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। 


इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष कुमार शेखर नें बताया की  सुचना मिली  प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN. 203 BN. 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN. 193 BN. 134 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।


पुलिस कप्तान आशुतोष शेखलर नें बताया कि नक्सलियों के बिरूद्व  10 अक्तूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा. छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। 


प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल उर्फ रमेश एवं असीम मंडल (तीनों केन्द्रीय समिति सदस्य) की सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में मंगलवार 05 दिसंबर से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ। 


मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। अग्रतर सर्च अभियान के दौरान छोटानागरा थाना एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाडी क्षेत्र में अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 50 से 60 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं कैम्प के निर्माण में उपयोग किये जाने वाली सामग्री बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।


सर्च अॉपरेशन के दौरान ये हुई बरामद

1. डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक) 15 नग

2. बैटरी (9वी) 20 नग

3. बैटरी कनेक्टर 12 नग

4. मैगजीन (इंसास) 01

5. खाली केस (7.62 एमएम एसएलआर) 01

6. प्रिंटर (एचपी) 01

7. वर्दी (काली डांगरी) 06

8. कैप 06

9. बेल्ट (काला एवं हरा) 02 प्रत्येक

10. बैग (काला पिट्टू बैग) 10

11. जंगल जूते (लिबर्टी) 01 जोड़ी

12. जैरी केन (प्लास्टिक) 20 नग

13. मेडिसिन बॉक्स 04

14. एल्यूमिनियम पाटिला 04

15. स्टील मैग 08

16. टिफिन बॉक्स 06

17. चावल 25 कि.ग्रा

18. दाल 25 कि.ग्रा

19. चीनी 10 कि.ग्रा

20. कैम्प के निर्माण में उपयोग किये जाने वाली सामग्री।

21. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post