सरायकेला: आदिवासी विकास संघ की फुटबॉल प्रतियोगिता में सरदार ने किया विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आदिवासी विकास संघ द्वारा सरायकेला के पदमपुर गांव फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इंडियन आर्मी एफसी टीम रहा विजेता।
समापन समारोह में झारखंड आंदोलनकारी नेता धनपति सरदार के करकमलों से विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में कैलाश महतो, सुशांत सरकार, किशोर पटनायक, माईकेल महतो आदि गणमान्य अतिथि थे।


इससे पहले विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे फुटबॉल टीमों ने इसमें भाग लिया। आसपास गांव के लोगों ने फुटबॉल खेल का आनंद उठाया। फाइनल मैच इंडियन आर्मी एफसी बनाम सोनू सपोर्टिंग टीम सरायकेला के बीच हुई। अंत में निर्णय टॉस के द्वारा हुआ। सोनू स्पोर्टिंग टीम उपविजेता रहा। मुख्य संयोजक एमपी सरदार के नेतृत्व में आदिवासी विकास संघ के सदस्यगण कार्यक्रम में सक्रिय रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post