ॐ श्री राणी सत्यै नमो नमः


चाईबासा। श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में नौ दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव के अष्टम दिवस पर आज प्रातः पूजन के पश्चात् मेहंदी उत्सव महिलाओं ने मनाया और ज्योत आरती के पश्चात अपराह्न अभिषेक सिंघल ने मंगल  पाठ किया एवं भजन गाए।

आज का मंगल पाठ एवं प्रसाद सेवा सेवा श्री श्याम सुन्दर शाह परिवार द्वारा की गयी। तत्पश्चात् माँ को चुनरी अर्पित की गई ।इस अवसर पर श्याम सुंदर शाह, राजकुमार शाह उनके परिवार की महिलायें श्रीमती साधना शाह, प्रियंका शाह, ख़ुशी शाह, सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए।

संध्या आरती के पश्चात भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया।

समाजसेवी मुकुंद रूँगटा जी ने ज्योत दर्शन किया।

आज के मंगल पाठ में माँ के नारायणी स्वरूप के चमत्कारों का वर्णन हुआ। जब भी लोगों पर संकट आया तब  उनकी रक्षा करने हेतु दानवी प्रकृति के लोगों का नाश किया। लगभग ४००  महिलाओं एवं बालिकाओं  द्वारा मंगल पाठ किया गया। प्रमाणिकता है कि मंगल पाठ करने से माँ जगदंबा उनके संकट दूर करती हैं और परिवार में सुख शांति प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम संयोजक मंडली में प्रभात पसारी, इन्द्र पसारी, राकेश बुधिया, तन्मय पसारी, अभिषेक पसारी, चितवन पसारी, आशा खिरवाल, केशव पिरोजीवाला, राजित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, जॉनी सराफ, स्वेता जालान, मधु बुधिया, डिंपल अग्रवाल सहित दादी परिवार सभी सदस्य, सैंकड़ों भक्तगण मंगल पाठ में उपस्थित थे।

ट्रस्ट सचिव प्रदीप पसारी ने सभी सुधी भक्तों से कल नवमी पूजन, मंगल पाठ में भाग लेकर, दर्शन लाभ ले कर पुण्य के सहभागी बनने का अनुरोध किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post