जादूगोड़ा में ग्रामीण विकास एवं मानवाधिकार कमिटी का हुआ गठन, सचिव बने अभिय रंजन भक्त, अध्यक्ष चुने गए लुगु मुर्मू


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय, गोपालपुर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इधर इस बैठक में ग्रामीण की ओर से विकास एवं मानवाधिकार कमिटी का हुआ गठन किया गया जहा सर्व सम्मति से, अभिय रंजन भक्त, को सचिव चुना गया जबकि अध्यक्ष चुने गए लुगु मुर्मू। कोषाध्यक्ष बनाए गए उत्पल भक्त।

बैठक के बाद नव निर्वाचित सचिव अभिय रंजन भक्त ने कहा कि उनका संगठन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन, कृषि उत्थान, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वास्थ्य चिकित्सा, लवली हुड पर काम करेगी। 

बैठक में ग्रामीणों की ओर से विकास भक्त, रीना बेरा, मुरलीधर भक्त, सनातन भक्त,गौतम भगत देवदास भक्त, समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post