टोंटो प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बीरसिंह हातू में मानवाधिकार सहायता संघ ने जागरूकता अभियान चलाया


चाईबासा : मानवाधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की निम्नलिखित समस्या दर्ज कर जल्द हल निकालने की भरोसा ग्रामीणों दिया। समस्या -1,एनएच 75 मुख्य सड़क चाईबासा से टोंटो प्रखण्ड होते हुए रोवाम तक 85 किलोमीटर, त्रिवेणी कॉन्ट्रेक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। 

उक्त सड़क का निमार्ण कार्य विगत 6 - 7 सालों से अब तक अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन हेतु काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक स्थल पर त्रिवेणी के अधिकारीयों को बुलाया गया और अधिकारीयों ने बताया कि पॉरेस्ट क्लियरेंस अब तक नहीं मिलने के करण सड़क का कार्य अधूरा है। मानवाधिकार सहायता संघ के अधिकारीयों ने बताया कि फारेस्ट क्लिरियंस से जो भी दिक्कत आ रही है ,हम जल्द ही फारेस्ट विभाग के उच्च अधिकारीयों से बात कर इस सड़क का समस्या का निदान करेगें। 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल देवराज हेस्सा, जिला संगठन प्रभारी राजेश कुम्हार, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुम्हार, हाटगम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष श्री प्रकाश हेंब्रम एवं काफ़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post