झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति को ओर से आसनवनी कारगिल चौक ( जादूगोड़ा) पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 27 दिसंबर को, बैठक कर समिति ने लिया फैसला


जादूगोड़ा : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत  शंकर _ दा पंचायत में आज बैठक हुई। 

इधर इस बैठक में ग्रामीणों के बीच झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात जयराम महतो के विचारो मसलन  झारखंड की गलत नियोजन नीति, स्थानीय नीति, शिक्षा नीति, राज्य में स्वास्थ्य की बदतर स्थिति, किसानों की बदहाली पर चर्चा की गई तथा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का फैसला लिया गया।


वही आगामी 27 दिसंबर को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी पंचायत के कारगिल चौक पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से नेत्र जांच शिविर कराने का फैसला लिया गया ताकि गरीब परिवारो को इसका  लाभ मिल सके।इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संघठन संचालन हेतु 27 दिसंबर को  कार्यालय का उद्घाटन  का कार्यक्रम निर्धारित की गई।

इस बैठक में  जिला संजोजक कमिटी की ओर से पिंकी महतो, शंकरभक्त, बिमल महतो, पूर्ण चंद्र महतो, पिंटू सिंह, उज्ज्वल महतो, तपुद्धोति मंडल, दिनेश महतो, संजीत महतो, तपन महतो, गोवर्धन महतो, मनोज भक्त व आसपास के ग्रामीणों व महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post