लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न


चाईबासा : चक्रधरपुर में 24 दिसंबर को होने वाले लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रीतम बांकिरा द्वारा प्रखंडवार बैठक में शुरू कर दी है ।इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने खूंटपानी प्रखंड में युवा कांग्रेस और कांग्रेस प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया और 24 तारीख को होने वाले मिलन समारोह को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। 

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि 24 तारीख को होने वाला मिलन समारोह सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। ज्ञात हो कि सिंहभूम लोकसभा में युवा कांग्रेस का मिलन समारोह पहली बार हो रहा है और इस कार्यक्रम में 2000 से लेकर 2020 तक के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रहे सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है इस कार्यक्रम में कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष सहित झारखंड कांग्रेस के तमाम मंत्री सांसद एवं विधायकगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में युवा कांग्रेस जिला सचिव प्रतीक कुमार कांग्रेस खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, अजीत कांडेयांग, गोपी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post