सरायकेला एस.एन.ई.एम स्कूल का वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाया कलात्मक हूनर


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला हेंसाहुडी  स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाया कलात्मक हूनर।

अपराहन को हुई इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की एवं अभिभावक, दर्शकों की समां बांधे रखा।


इससे पहले पूर्वाह्न को हुई कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में अपने-अपने बेहतरीन प्रस्तुति दी। राधा, कृष्ण, पंडित, सैनिक, परी, बिरसा मुंडा, साइंटिस्ट, शिक्षक,शिक्षिका सहित विभिन्न वेशभूषा में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने अपने कलात्मक हूनर दिखाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य भी उपस्थित थे। 

विद्यालय के संचालक विद्याधर दाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में संगीत नाटक अकादमी अवाडी बृजेंद्र पटनायक, सुशांत महापात्र, शिक्षक अमित कवि, जयराज दास, श्रीमती विजया राज, बलाल हुसैन शामिल थे।


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। पिछले दिनों हुई इंटर स्कूल क्विज एवं स्पीच प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।
पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के आर.सेन गुप्ता, विद्याधर दाश, शिक्षक शिक्षिकाएं, अतिथि, अभिभावकगण मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में उल्लास का वातावरण रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post