![]() |
| फोटो_ मृतिका हिसी हांसदा |
जादूगोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता भागीरथी हासदा ऊर्फ विल्टू हासदा की 80 वर्षीय मां हिसी हांसदा का बीती रात ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।बीते 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। इधर घटना के बाद पार्टी समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बाघमारा गांव में आदिवासी पारंपरिक तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतिका हिसी हांसदा अपने साथ तीन पुत्र समेत पोता पोती से भरा-पूरा परिवार को छोड़कर चली गई।
अंतिम यात्रा में शोकाकुल माटकु पंचायत के पुर्व मुखिया सह झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा नेता बिल्टू हांसदा, मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा (पुत्रवधु) जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, पोटका प्रमुख सुकुरमनी टुडू, डोमजुड़ी पंचायत मुखिया अनिता मुर्मू, मुखिया गोविंद मुर्मू, युसिल नरवापहाड़ के अधिकारी वैधनाथ सोरेन, बीस सुत्री सह झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, पंसस जालिम मार्डी, पंसस दुखू मार्डी, ग्राम प्रधान जयराम मुर्मू, नरवापहाड़ दिशोम जाहेरगाढ़ के माझी बाबा बिरेन टुडू, झारखंड आंदोलनकारी सुराई हांसदा, माटकु पंचायत झामुमो अध्यक्ष सुरेश मार्डी, हाड़तोपा पंचायत के उपमुखिया चन्द्राय टुडू, वार्ड सदस्य फूलो मुर्मू, वार्ड सदस्य लक्ष्मी सोरेन, समाजसेवी दिनेश टुडू, फुदान मार्डी, नारायण मुर्मू, बाबुलाल हांसदा, देवव्रत बास्के समेत सैकड़ों लोग हिस्सा लिया।
