चाईबासा : मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा आज सम्मेलन के पुर्व संरक्षक स्व० सीताराम रुंगटा जी की 103 वें जयंती के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस भवन में मुरारका इलेक्ट्रिक के बाहर स्व० रुंगटा जी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं ठंड को देखते हुए गर्म ऊनी वस्त्र टोपी कम्बल सोल चाय कचौड़ी सब्ज़ी का वितरण किया गया।
मानवता के सेवा के लिए समर्पित, समाज हितचिंतक, मारवाड़ी सम्मेलन के स्तंभ एवं महान कर्मयोगी प्रातःस्मरणीय सीताराम जी रुंगटा को अवतरण दिवस पर कोटि कोटि नमन स्व रुंगटा जी अग्रणी भूमिका चाईबासा शहर अलावे कई अन्य जगहों पर शिक्षण संस्थान, आमजन मानस की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है आज मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयासरत है।
आँजके कार्यक्रम में मुकुंद रुंगटा, कोलहान प्रमंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार मुंधडा ज़िलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल पुर्व अध्यक्ष अनिल मुरारका शाखा अध्यक्ष रमेश खीरवाल सचिव रुपेश अग्रवाल अशोक विजयवर्गी रामस्वरुप अग्रवाल इन्द्र पसारी पुरुषोत्तम शर्मा जिला बीस सुत्रि सदस्य त्रिशांनु राय अशोक नेवटिया अनुप जोशी अमित मित्तल गौरीशंकर चिरानिया सुशील रुंगटा सुशील चौमाल जीवन वर्मा नरेश अग्रवाल पवन गर्ग राकेश बुधिया इत्यादि सदस्यों के अलावा आस पास के दुकानदार भाइयों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
.jpeg)

.jpeg)