युवा कांग्रेस मिलन समारोह में कांग्रेस के मंत्री आमंत्रित


चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में 24 दिसंबर को होनेवाले युवा कांग्रेस के मिलन समारोह कार्यक्रम के लिए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को आमंत्रित किया गया। 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा और प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक सौरभ अग्रवाल कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायकों को आमंत्रित कर रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। 


लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को विशेष रूप से चक्रधरपुर विधानसभा के सभी पार्टी पदाधिकारी जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं और युवा कांग्रेस विशेषकर युवाओं को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम जिम्मेदारियां दे रही है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और पहली बार हो रहे लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इस क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह भी है और इस कार्यक्रम में युवाओं का हूजूम देखने को मिलेगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक सौरभ अग्रवाल,जिला सचिव प्रतीक कुमार, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,सागर बोस, संदीप महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post