मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 7 दिसंबर को पोटका के सावनाडीह में, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लेगे हिस्सा, प्रखंड कमिटी अध्यक्ष सुधीर सोरेन कार्यक्रम की सफलता में जुटे


जादूगोड़ा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 7 दिसम्बर गुरुवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र  के कालिकापुर स्थित सावनाडीह फुटबॉल ग्राउंड में  सभा को संबोधित करेगे। जिसका समय  सुबह 11:00 बजे  निर्धारित की गई है।

इधर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के आगवन व कार्यक्रम की सफलता को लेकर पोटका प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष सुधीर सोरेन तैयारी में जुट गए है व आज शनिवार को कार्यक्रम स्थल सावना डीह फुटबॉल मैदान में  कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम की सफलता को लेकर  रणनीति बनाई।


पोटका में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल सावनाडीह फुटबॉल मैदान का निरीक्षण करते पोटका विधायक संजीव सरदार

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post