चाईबासा। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी की झींकपानी प्रखंड का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक असुरा गांव के राजकियाकृत उच्च विद्यालय मैदान में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक की गई और प्रखंड कमिटी का घटन किया गया।माधव चंद्र कुंकल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड खनिज संपदा से संपन्न राज्य है लेकिन सही नेतृत्व के आभाव में झारखंड राज्य लूट खंड में बदल गया है।
युवाओं को रोजगार नही है, राज्य के युवा बाहर के राज्यों में मजदूरी करने को विवश है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्तिथि दयनीय है।किसानों को खेती के लिए पानी की कोई सुविधा नहीं है। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का संकल्प है हर खेत को पानी और हर हाथ को काम इस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के शोषित वंचित वर्ग आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के साथ जुड़े ताकि बेहतर झारखंड का निर्माण किया जा सके।
नयागांव के ग्रामीण साई स्पंज फैक्ट्री के काले धुएं से परेशान है और नया गांव के सड़क में 12 टन वजन से भारी वाहन की गाड़ियों के चलने से सड़क टूट रहा है और प्रशासन मौन है। साई स्पंज फैक्ट्री के काले धुएं एवं भारी वाहन के विरुद्ध आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ग्रामीणों के हक हुकूक के लिए आगामी दिनांक 12 को नयागांव से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा कर उपायुक्त को मांगपत्र सौफा जाएगा।
